#LDA जोनल अधिकारी राजीव कुमार का अवैध निर्माणों को खुला संरक्षण

लखनऊ।

रिपोर्ट : ऋषि कुमार शर्मा।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन जोन 3 के पारा क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण पर जोनल अधिकारी राजीव कुमार कुछ इस तरह मेहरबान है कि अवैध निर्माण कर्ताओं को एलडीए की कार्यवाही का कोई डर नहीं है।

खास बात यह है कि जब जोनल अधिकारी ही इक्का दुक्का अवैध निर्माण पर कार्यवाही कर आराम फरमाते हैं तो क्षेत्र में अवैध निर्माण होना स्वाभाविक है।
पारा क्षेत्र के मोहान रोड पर इन दिनों अवैध निर्माण जमकर हो रहे हैं लेकिन जोनल अधिकारी और सुपरवाइजर की मिलीभगत के चलते उच्च अधिकारी भी इन अवैध निर्माण पर ध्यान नहीं देते। पारा मोहान रोड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आवासीय भूखंड पर व्यवसायिक निर्माण किए जा रहे हैं। जिसकी जानकारी जोनल अधिकारी को होने के बाद भी प्रवर्तन जोन 3 के जोनल अधिकारी राजीव कुमार कोई कार्यवाही नहीं कर रहे।
एलडीए अवैध निर्माण पर कार्यवाही तब करता है जब निर्माण पूरा बनकर तैयार हो जाता है। सीलिंग के बाद अवैध निर्माण को खोलने के एवज में मोटी रकम जोनल अधिकारी को दी जाती है जिसमें उच्च अधिकारियों की भी हिस्सेदारी होती है।
आपको बता दें कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के उच्च अधिकारी IGRS और आरटीआई में भी फर्जी रिपोर्ट लगाने में महारथ हासिल किये हैं। जल्द प्रमाण पत्रों के साथ एलडीए के अधिकारियों की पोल जगजाहिर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage