दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सड़कों पर साइनेज आदि लगाना करे सुनिश्चित : #LucknowDM

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी लखनऊ सूर्य पाल गंगवार द्वारा में सड़क सुरक्षा माह के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की। बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि सड़क सुरक्षा अंतर्गत विशेष अभियान चलाते हुए आमजनमानस को निरन्तर जागरूक किया जाए और सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अवैध वाहनों, ओवरलोडिंग आदि पर कड़ी कार्यवाही करना भी सुनिश्चित किया जाए। उक्त बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्न निर्देश दिये गये-
1. बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि कोहरे के दृष्टिगत सभी सम्बंधित विभाग (जैसे: लोक निर्माण विभाग, विकास प्राधिकरण, NHAI आदि) अपनी अपनी सड़को की सेंटर लाइन की मार्किंग करना सुनिश्चित करें। उक्त के साथ ही रोड की साईड लाइन की भी मार्किंग तत्काल कराना सुनिश्चित कराया जाए।
2. उक्त के साथ ही सभी सम्बंधित विभाग अपनी रोडो पर सावधानी सम्बंधित साइनेज (जैसे, आगे स्कूल है, गति धीमी रखे, आदि) लगवाना सुनिश्चित करे ताकि रोड दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
3. ज़िलाधिकारी द्वारा ज़िला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए गए कि सभी स्कूल के ड्राइवरों की स्किल ट्रेनिंग प्रियोडिकली कराना सुनिश्चित कराए और एक गाइड लाइन जारी की जाए कि स्कूल के किसी भी वाहन चालक का कोई एक्सीडेंट होता है चाहे बड़ा हो या छोटा स्कूल प्रबंधन इसकी सूचना ज़िला विद्यालय निरीक्षक को उपलब्ध कराते हुए उस ड्राइवर को कार्यमुक्त कर देगा। ऐसे ड्राइवरों के द्वारा स्कूली वाहनों को चलाने की अनुमति नही होगी।
4. ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि एक टोल फ्री व्हाट्सएप नम्बर जारी किया जाए जिसमे आमजनमानस दुर्घटना के कारण की सूचना (जैसे: रोड खराब है या आवारा पशुओं के कारण दुर्घटना हो सकती है आदि) लोकेशन सहित उपलब्ध करा सके। ताकि भविष्य होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
5. बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि समस्त स्कूलों में सड़क सुरक्षा के नियमो के सम्बंध में एक बुकलेट बनवा कर प्रतिदिन प्रार्थना के समय बच्चो को जागरूक किया जाए ताकि बच्चे अपने अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा के नियमो के बारे में जागरूक कर सके।
उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी (नगर-पूर्वी), पुलिस उपायुक्त, यातायात, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), व् अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage