मंडलायुक्त गौरव दयाल ने डीएम सैमुअल पॉल एन के साथ प्रतापपुर चमुर्खा में चल रहे गौशाला का किया औचक निरीक्षण

कटेहरी अंबेडकरनगर।
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने डी एम सैमुअल पॉल एन के साथ मिलकर पूरे दल बल और डॉक्टरों की टीम के साथ अचानक किया प्रतापुर चमुर्खा में बने गौशाले का अवचक निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान गौशाला में सब कुछ ठीक पाया गया मौके पर गौशाले में 50 नर और 97 मादा गौवंश पाए गए डाक्टरों की टीम के निरीक्षण में सभी गौवंश स्वस्थ पाए गए गौशाले में गौवंशो के लिए पर्याप्त मात्रा में 118 कुंतल भूसा, 22 बोरी पशुआहर,हरा चारा 10 कुंतल, मिनरल मिक्चर 5 किलो आहार के रूप रखा पाया गया।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ अंबेडकरनगर अनुराज जैन, एडीएम दिनेश कनौजिया, एसडीएम पवन जायसवाल, बीडीओ कटेहरी सुभाष चंद्र सरोज, एडीओ पंचायत अमर बहादुर तिवारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एन पी सिंह, पशु धन प्रसार अधिकारी डा रचना, आदि लोग शामिल रहे।
मंडलायुक्त ने गौशाले की अच्छी व्यवस्था के लिए जाते जाते ग्राम प्रधान विक्रम यादव की प्रशंसा की और कहा की किसी भी तरह से गौवंशों की सेवा में कोई कमी न आने पाए ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था का प्रबंध करे जिससे ठंड के कारण किसी गौवंश की मौत न हो।








