गाय बचाने के लिए पत्रकार विवेक राय ने लगाई नहर में छलांग, पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही

रिपोर्ट – ऋषि कुमार शर्मा।
आपने इंसान को बचाते हुए लोगों को तो देखा ही होगा और तमाशा देखने वालों को भी देखा होगा। लेकिन मानवता और पशु प्रेम के चलते पत्रकार विवेक राय ने दिसंबर की कड़ाके की ठंड में नहर में छलांग लगाकर एक बेजुबान जानवर की जान बचाई।
आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के पारा कोतवाली अंतर्गत तिकुनिया चौराहे स्थित नहर में एक गाय गिर गई। पास में ही खड़े पत्रकारों ने गाय को नहर में तैरते देखा। आनन फानन में एक नाबालिक बच्चा नाम नागेंद्र कुमार रैदास जोकि बिहार का निवासी है। देखते ही देखते नहर में गाय बचाने के लिए कूद गया। बच्चे की हिम्मत देख पत्रकार विवेक राय ने भी गाय को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। एक सब्जी विक्रेता ने भी दोनो का सहयोग किया।
घटना की सूचना स्थानीय पारा पुलिस को दी गई लेकिन योगी सरकार की हाईटेक पुलिस घटना स्थल पहुंची और हाथ बांधकर मूकदर्शक बनी खड़ी रही। पत्रकार विवेक राय को नहर में गाय के साथ देखकर पुलिस वीडियो बनाने में मस्त हो गई। कुछ देर बाद पुलिस मौके से रफ्फू चक्कर हो गई।
पत्रकारों द्वारा लखनऊ नगर निगम के आयुक्त इंद्रजीत को फोन कर घटना जानकारी दी। घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से नगर निगम की सेवा उपलब्ध कराई।
लगभग एक घंटे कोशिश के बाद नगर निगम और पारा क्षेत्र के पत्रकारों ने नहर से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल ली।

योगी सरकार की पारा पुलिस के जाबाजो के पास कोई भी आपातकालीन सहायता उपलब्ध नहीं है। जहां एक तरफ सरकार गौ रक्षा के बड़े बड़े दावे करती है वहीं दूसरी तरफ राजधानी लखनऊ की पारा पुलिस है जोकि ऐसे मामलो में हाथ बांधकर तमाशा देखती है।
अब सोचने वाली बात है कि जब स्थानीय पुलिस एक बेजुबान के लिए कुछ नहीं कर सकती, तो आम जनता के लिए क्या मानवता का परिचय देगी?








