गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने प्रवर्तन जोन-4 में पाँच मंजिला अवैध भवन पर चलाया बुलडोजर

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा निर्देश दिये गये कि किसी भी दशा में अवैध कालोनी / अवध निर्माण न होने पाये। उक्त आदेश के अनुपालन में आज 20 दिसंबर 2022 को सिद्वार्थ विहार योजना, गाजियाबाद पर सुनील यादव द्वारा पाँच मंजिला अवैध भवन का निर्माण किया गया था, जिनकी ऊपरी पाँचवी मंजिल की छतों को काटते हुए तथा भूतल एवं प्रथम तल को जे०सी०बी० द्वारा चारों तरफ से ध्वस्त करते हुए अनुपयोगी किया गया।
उक्त निर्माणों / प्रतिष्ठानों को पूर्व में नोटिस दिया गया था परन्तु निर्माणकर्ताओं / भू-स्वामियों द्वारा अवैध निर्माण / उपयोग को शमनित / स्वीकृत नहीं कराया गया। कार्यवाही के दौरान स्थानीय निवासियों एवं निर्माणकर्ताओं द्वारा भारी भीड़ के साथ विरोध किया गया। स्थल पर उपस्थित मुलिस बल द्वारा भीड को कई बार खदेड़ते हुए शान्ति व्यवस्था कायम की गयी।
उक्त कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन जोन-4 के प्रभारी आर0के0 सिंह के नेतृत्व में सहायक अभियन्ता प्रबुद्ध राज सिंह, अवर अभियन्तागण अजीत सिंह, गणेश दत्त जोशी व मनोज वशिष्ठ प्रवर्तन जोन-4 के सुपरवाईजर, जी०डी०ए० पुलिस बल तथा प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा।








