#LDA ने कानपुर रोड योजना में अवैध निर्माण सील किया

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में आज सोमवार को कानपुर रोड पर सीलिंग की कार्यवाही की गई।

जोनल अधिकारी, जोन-2 देवांश त्रिवेदी ने बताया कि स्वीकृत मानचित्र के विपरीत कानपुर रोड योजना में कुसुम केसरवानी पत्नी श्रीनाथ केसरवानी भूखण्ड संख्या-104, सेक्टर-बी, एल.डी.ए. कालोनी, कानपुर रोड, लखनऊ द्वारा सेटबैक को कवर करते हुए पूर्व निर्मित बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल तक का निर्माण कार्य पूर्ण करने के उपरान्त वर्तमान में द्वितीय तल पर शटरिंग के निर्माण कार्य किया जा रहा था। अवैध निर्माण के विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-452/2022 योजित था। अवैध निर्माण किये जाने पर उक्त परिसर को सील किये जाने के आदेश दिये गये।


उक्त आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन जोन-2 के सहायक अभियंता वाई0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता विजेन्द्र सिंह एवं नित्यानन्द चैबे द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल के सहयोग से उक्त निर्माण को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage