उच्च शिक्षा मंत्री ने अपने नीदरलैण्ड एवं फ्रांस दौरे से पूर्व प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने अपने नीदरलैण्ड एवं फ्रांस दौरे से पूर्व 12 दिसम्बर, 2022 को नीदरलैण्ड एवं फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल Mr. Stephan Francais, CEO & Founder rFkk Mr. Pierre Krasnosky, Vice President (US and Middle East Sales Director) Metavisio Thomson Computing France  से मुलाकात विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में की। मुलाकात के उपरान्त उच्च शिक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री द्वारा इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी क्षेत्र सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ कृषि, इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था में लगातार हो रहे सुधार उपलब्धियों और परिवर्तनों पर चर्चा की गई। प्रदेश की खूबियों और औद्योगिक संभावनाओं को सामने रखते हुए निवेश के लिए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से विचार-विमर्श किया साथ ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 और निवेश से जुड़े मसलों पर भी चर्चा की गई।

Related Articles

Back to top button
btnimage