पुलिस कमिश्नरेट के अन्तर्गत 4 और प्रदेश के विभिन्न जनपदों में खुलेंगे 6 नये थाने : संजय प्रसाद

प्रदेश में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने एवं जन-सामान्य को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए सरकार कृत संकल्पः मुख्यमंत्री

पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के तहत बिल्हौर क्षेत्र मे अरौल होगा नया थाना

खीरी में पुलिस चौकी शारदानगर को थाना शारदानगर तथा रिर्पोटिंग पुलिस चौकी खमरिया को थाना खमरिया बनाया गया

जनपद गाजीपुर में रामपुर मॉझा, महाराजगंज में भिटौली,
श्रावस्ती में हरदत्तनगर गिरण्ट व पीलीभीत में करैली बने नये थाने

पूर्व में नवसृजित हुए थाने रहीमाबाद, क्रासिक रिपब्लिक, वेब सिटी, एयरपोर्ट प्रयागराज, राधानगर में प्रत्येक थाने हेतु 35-35 नये पदो को दी गई मंजूरी

पूर्व नवसृजित पुलिस चौकी बरौली, भरतरी, बरौली, अमरौली, बीरमपुर, भैमती, देवरहा बाबा आश्रम, महमदपुर पैकवली, पचरासी व गोरारी प्रत्येक हेतु भी 17-17 पद सृजित

लखनऊ 10 दिसम्बर, 2022

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नये थानो की स्थापना के साथ-साथ बड़ी पुलिस चौकियों का उच्चीकरण कर उन्हे थाने के रूप में परिवर्तित किया जा रहा है। है। साथ ही साथ पूर्व में सृजित थाने व चौकियो के संचालन हेतु नये पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।

पुलिस कमिश्नरेट आगरा के अन्तर्गत तीन तथा पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के अन्तर्गत एक एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी 6 नये थानों की स्थापना के साथ कुल 10 नये थानों की स्थापना को आज शासन द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त दुरूस्त करने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर उक्त कार्यवाही की गई है।

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट आगरा के अन्तर्गत तीन व पुलिस कमिश्नरेट कानपुर के अन्तर्गत एक नवीन थानें की स्थापना की भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत आगरा में थाना डौकी के अन्तर्गत नवीन थाना बमरौली कटारा, थाना एतमाद्दौला के अन्तर्गत नवीन थाना ट्रांस यमुना तथा थाना अचनेरा के अन्तर्गत पुलिस चौकी किरावली को उच्चीकृत कर नवीन थाना किरावली की स्थापना किये जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के थाना बिल्हौर के अन्तर्गत नवीन थाना अरौल खोले जाने की मंजूरी भी दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय मंे 20 और नये थानें खोले जाने की कार्यवाली भी प्रचलित है।

जनपद खीरी के थाना कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी शारदानगर को उच्चीकृत कर थाना शारदानगर तथा जनपद खाीरी के ईशानगर के अन्तर्गत रिर्पोटिंग पुलिस चौकी खमरिया को उच्चीकृत कर नवीन थाना खमरिया की स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है।

जनपद गाजीपुर के थाना करण्डा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नारी पचदेवरा में नवीन थाना रामपुर मॉझा, जनपद महाराजगंज के थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत नवीन थाना भिटौली एवं जनपद श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर क्षेत्रान्तर्गत थाना हरदत्तनगर गिरण्ट व जनपद पीलीभीत के थाना बीसलपुर के अन्तर्गत पुलिस चौकी करेली को उच्चीकृत कर नवीन मार्डन पुलिस थाना करैली की स्थापना को शासन द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है।

प्रमुख सचिव गृह नें बताया कि इसके अलावा शासन के निर्णय के परिपेक्ष्य में पूर्व से सृजित हुए नये थानों में विभिन्न संवर्ग के 35-35 पदों तथा पूर्व में सृजित हुई प्रत्येक नई पुलिस चौकी में लिए 17-17 पदों की भी मंजूरी विभिन्न संवर्ग के पुलिस कर्मियों की प्रदान की गई है।

इसके तहत पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के दो नवीन थानों क्रासिक रिपब्लिक व वेब सिटी, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना धूमनगंज अन्तर्गत नवीन पुलिस थाना एयरपोर्ट के शासन के निर्णय के परिपेक्ष्य में प्रत्येक थाने पर विभिन्न श्रेणी के 35-35 पदों की मंजूरी भी प्रदान की गई है। जनपद फतेहपुर के थाना कोतवाली नगर के अन्तर्गत पुलिस चौकी राधानगर को उच्चीकृत कर नवीन थाना राधानगर बनाये जाने के शासन के निर्णय के परिपेक्ष्य में विभिन्न संवर्ग के कुल 35 पदों का सृजन किया गया है। इसके अलावा पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के थाना मलिहाबाद के ग्राम रहीमाबाद में स्थापित चौकी रहीमाबाद को उच्चीकृत कर नवीन पुलिस थाना रहीमाबाद बनाये जाने, जनपद अमेठी के थाना शिवरतनगंज अन्तर्गत रिर्पोटिंग पुलिस चौकी इन्हौना को उच्चीकृत कर नवीन पुलिस थाना इन्हौना हेतु 34-34 पदों का सृजन किया गया है।

साथ ही जनपद मथुरा के थाना बलदेव के अन्तर्गत स्थापित पुलिस चौकी बरौली, जनपद अलीगढ़ की 5 पुलिस चौकियों भरतरी, बरौली, अमरौली, बीरमपुर, भैमती, जनपद देवरिया में पुलिस चौकी देवरहा बाबा आश्रम, जनपद अमेठी के ग्राम महमदपुर मे पुलिस चौकी महमदपुर तथा जनपद गाजीपुर की 3 पुलिस चौकियों पैकवली, पचरासी व गोरारी के लिये प्रत्येक नई पुलिस चौकी के लिए 17-17 पदों की भी मंजूरी विभिन्न संवर्ग के पुलिस कर्मियों की प्रदान की गई है।

Related Articles

Back to top button
btnimage