रोशन जैकब की अध्यक्षता में #LDA द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य व प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

अधिशासी अभियंताओं के कार्य में शिथिलता पाए जाने और कार्य की प्रगति में धीमी रफ्तार मिलने पर प्रतिकूल दी जाएगी प्रतिकूल प्रविष्टि-मंडलायुक्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण के परिसर में रजिस्ट्री का एक कैम्प सामूहिक रूप से प्राथमिकता पर लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये-मंडलायुक्त

लखनऊ 10 दिसम्बर 2022
मंडलायुक्त/ लखनऊ विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य व प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा बैठक लखनऊ विकास प्राधिकरण के मसऊद हाल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (उपाध्यक्ष) इंद्रमणि त्रिपाठी, लखनऊ विकास प्राधिकरण (सचिव) पवन गंगवार सहित विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के टेंडर कराने में अधिक समय न लगे और निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराया जाए। अन्यथा की स्थिति में जिस किसी भी अधिशासी अभियंता के कार्य में शिथिलता और कार्य की प्रगति में धीमी रफ्तार मिलेगी उसको प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी। साथ ही निर्देश दिया कि लिफ्टिंग ,पार्किंग, कम्युनिटी हॉल व आवासीय परिसर की मॉनिटरिंग संबंधित अधिकारी निरन्तर करते रहें। उन्होंने कहा कि घटिया निर्माण करने वाले एजेंसियों को तत्काल ब्लैक लिस्ट करें सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और मानक अनुरूप होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगा, अगर किसी भी संबंधित अधिकारी की संलिप्ता मिलती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के जो आवासीय योजनाओं के निर्माण कार्य 60% से 70% पूर्ण हो गये है उन योजनाओं के नियमित निरीक्षण के लिए एक टीम बना लिया जाए जिससे कार्य की गुणवत्ता और मानक चेक कराया जाए। उन्होंने बसंत कुंज योजना में सड़क का निर्माण कार्य, नालियों, सड़कों का निर्माण पर आंतरिक सीवर लाइन डालने का कार्य युद्ध स्तर पर कराया जाने निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि जमुना झील का एरियेशन सिस्टम में सफाई का कार्य ठेकेदार द्वारा प्रारंभ कर दिया गया है और अवस्थापना निधि के कार्य प्रगति पर है पार्को के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण का कार्य प्रगति पर चल रहे हैं , साथ ही कुछ यूटिलिटी की चीजें को भी पार्को में जोड़ा जाएगा।

बैठक में मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लखनऊ विकास प्राधिकरण के परिसर में रजिस्ट्री का एक कैम्प सामूहिक रूप से प्राथमिकता पर लगाया जाना सुनिश्चित किया जाये। लखनऊ विकास प्राधिकरण की योजनाओं के बारे में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित कराया जाए। मण्डलायुक्त द्वारा सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि गुणवत्ता और मानक के अनुरूप कार्य न करने वाले ठेकेदारों को अभी तक ब्लैक लिस्ट क्यू नही किया गया। इसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये।

Related Articles

Back to top button
btnimage