01 दिसम्बर से 08 दिसम्बर, 2022 तक लखनऊ परिक्षेत्र में 145.33 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूले गए : उप परिवहन आयुक्त

लखनऊ।
परिवहन मंत्री के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परिवहन विभाग अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 दिसम्बर से 08 दिसम्बर तक लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 3555 वाहनों का चालान किया गया तथा 508 वाहनों को बंद किया गया और इससे कुल 145.33 लाख रूपये प्रशमन शुल्क वसूल किया गया।
परिवहन उपायुक्त निर्मल प्रसाद ने बताया कि अनधिकृत बस संचालन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ 01 दिसम्बर से 08 दिसम्बर तक की गई कार्रवाई में 122 बसों का, 574 ट्रकों का तथा 2859 अन्य वाहनों का चालान किया गया। इसी प्रकार 23 बसों, 231 ट्रकों व 254 अन्य वाहनों को इस दौरान बन्द करने की कार्यवाही की गयी।
परिवहन मंत्री की मंशानुरूप अनधिकृत बसों एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का परिवहन विभाग सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित कर रहा है। अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्यवाही आगे भी चलती रहेगी।








