मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली में प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे

बरेली।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरेली में आज प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।

आपको बता दें कि बरेली कालेज में प्रबुद्धजन सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी जनप्रतिनिधि सभी ने तैयारियों का जायजा लिया। वहीं सीएम की सुरक्षा में कोई चूक न हो उसको लेकर भी लगातार पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1459 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

इसके साथ ही प्रबुद्ध वर्ग के लोगो को संबोधित करेंगे। ग्राउंड में 40 से 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

शाम 4 बजे मुख्यमंत्री बरेली के लोगों को संबोधित करेंगे। उसके बाद मंत्री धर्मपाल सिंह के भतीजे की शादी में शामिल होने बरेली क्लब ग्राउंड जाएंगे. तत्पश्चात लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage