डा० रौशन जैकब की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी, लखनऊ की समीक्षा बैठक सम्पन्न

लखनऊ।
डा० रौशन जैकब, आयुक्त, लखनऊ मण्डल, लखनऊ की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी, लखनऊ की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आहूत की गयी। उक्त बैठक में आयुक्त द्वारा लखनऊ में चल रहे कार्यों का गहनता से समीक्षा की गयी। उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत चल रहे कार्यों को रूचि लेकर किये जाये इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मंडलायुक्त ने सिकन्दराबाद चौराहे की जांच कर आख्या तत्काल प्रस्तुत किये जाने हेतु नगर निगम के मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया। स्मार्ट सिटी में 08 जंक्शन जो तैयार हो चुके है उनका नगर निगम, लोक निर्माण विभाग के साथ निरीक्षण किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त लाटूश रोड व टिकैट राय रोड पर सीवर चैम्बर ठीक कराये जाने के निर्देश दिये । जलकल विभाग को अपने कार्यों में तेजी लाने के साथ- साथ विभिन्न कारणों से अधूरी परियोजनाओं की सूची- उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये। मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट पार्किंग को अतिशीघ्र पूर्ण करने हेतु नगर निगम व PWD को निर्देश दिये।
उक्त बैठक में पंकज सिंह, अपर नगर आयुक्त, महेश वर्मा, मुख्य अभियन्ता नगर निगम, लखनऊ व स्मार्ट सिटी के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।








