#LucknowDM ने AMC Centre & College, Lucknow Cantt का निरीक्षण किया

लखनऊ 22 नवंबर 2022।
दिनांक 30.11.2022 से 10.12.2022 तक AMC Centre & College, Lucknow Cantt में Agniveer (Women Military Police) भर्ती रैली को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में व्यवस्थाओं के सुनिश्चियन हेतु 22.11.2022 को सायं 04:00 बजे डा. ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम सभागार, कक्ष संख्या-36. कलेक्ट्रेट, लखनऊ में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।
बैठक से पहले ज़िलाधिकारी द्वारा AMC Centre & College, Lucknow Cantt का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान ज़िलाधिकारी द्वारा समस्त उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के पश्चात बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि दिनांक 30.11.2022 से 10.12. 2022 तक AMC Centre & College, Lucknow Cantt में Agniveer (Women Military Police) भर्ती रैली के दृष्टिगत परीक्षा तिथियों में सुरक्षा हेतु पुलिस बल, शुद्ध पेयजल टैंकर, मोबाईल ट्वायलेट, बैरीकेटिंग, अग्निशमन व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा व्यवस्था, परीक्षण हेतु महिला अध्यापकों की तैनाती, ब्राडबैण्ड बी.एस.एन.एल. कनेक्शन व्यवस्था. परीक्षार्थियों के आवागमन हेतु वाहनों की सुविधा, ऐम्बुलेंस, फायर सर्विस आदि व्यवस्थायें सुनिश्चित कराई जाए। बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा सम्बंधित विभागों को निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए :-
1. ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि नगर निगम द्वारा परीक्षार्थियों के आवागमन के मार्गों पर समुचित साफ-सफाई, चूने का छिड़काव, मार्ग प्रकाश व्यवस्था / परीक्षा केन्द्र के अन्दर 50 अस्थायी हैलोजन लाईट्स / फोकस लाइट की व्यवस्था / विद्युत पोलों पर बल्ब / ट्यूब लाइट की व्यवस्था तथा परीक्षा केन्द्र पर 25 मोबाईल ट्वायलेट की व्यवस्था, 10 शुद्ध पेयजल टैंकर, प्रतिदिन फॉगिंग की व्यवस्था तथा परीक्षा केन्द्र के अन्दर व बाहर अभ्यर्थियों के बैठने हेतु 03 शामियाना की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए तथा एक 50 के०वी०ए० के जनरेटर की व्यवस्था भी करायी जाए।
2. ज़िलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया कि Agniveer (Women Military Police) भर्ती रैली के अवसर पर परीक्षा तिथियों में परीक्षा केन्द्र पर 03 एम्बूलेंस एवं महिला डाक्टरों की टीम जीवनरक्षक औषधियों सहित तैनात की जाए तथा प्रतिदिन जलापूर्ति कराये जाने वाले पानी की टेस्टिंग एवं लोक बन्धु हास्पिटल व सिविल हास्पिटल में भी उक्त तिथियों में चिकित्सीय सम्बन्धी सम्पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए।
3. परीक्षा केन्द्र AMC Centre & College, Lucknow Cantt पर दिनांक 30.11.2022 से 10.12.20:22 तक Agniveer (Women Military Police) भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाली महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत 100 महिला पुलिस कान्सटेबिल की तैनाती करना सुनिश्चित किया जाए।
4. दिनांक 30.11.2022 एवं 01 व 02.122022 को Agniveer (Women Military Police) भर्ती रैली के अवसर पर अचयनित अभ्यर्थियों के आवागमन हेतु परीक्षा केन्द्र AMC Centre & College, Lucknow Cantt से चारबाग रेलवे स्टेशन तक 05- बसों के संचालन की व्यवस्था तथा चारबाग स्टेशन पर लगे पी०ए०सिस्टम के माध्यम से परीक्षा स्थल तक पहुंचने सम्बन्धी सूचना का प्रसारण सुनिश्चित कराया जाए।
5. दिनांक 30.11.2022 से 10.12.2022 तक Agniveer (Women Military Police) भर्ती रैली के अवसर पर परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के डाक्यूमेंट परीक्षण हेतु इण्टरमीडिएट स्कूल के 05 महिला अध्यापकों की तैनाती करना सुनिश्चित किया जाए।
6. सुरक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र के आस-पास / नालों आदि पर आवश्यकतानुसार बैरीकेडिंग की व्यवस्था द्वारा सुनिश्चित करायी जायेगी।
7. दिनांक 30.11.2022 से 10.12.2022 तक Agniveer (Women Military Police) भर्ती रैली के अवसर पर परीक्षा केन्द्र AMC Centre & College, Lucknow Cantt पर फायर बिग्रेड, फायर टेण्डर, वाटर कैनन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।
8. दिनांक 30.11.2022 से 10.12.2022 तक Agniveer (Women Military Police) भर्ती रैली के अवसर पर परीक्षा केन्द्र AMC Centre & College, Lucknow Cantt एवं आस-पास के क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए तथा अतिरिक्त लोड़ की भी वैकल्पिक व्यवस्था भी रखी जाए।
9. दिनांक 30.11.2022 से 10.12.2022 तक Agniveer (Women Military Police) भर्ती रैली के अवसर पर परीक्षा केन्द्र AMC Centre & College, Lucknow Cantt पर अस्थायी ब्राडबैण्ड बी.एस.एन.एल. कनेक्शन व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।
उक्त बैठक में रिया केजरीवाल, मुख्य विकास अधिकारी, अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर-पूर्वी), गोविन्द मौर्य, अपर नगर मैजिस्ट्रेट-द्वितीय, अभय पाण्डेय, अपर नगर आयुक्त, मायाराम वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त, कानून एवं व्यवस्था, डा० ए०पी०सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० रवी पाण्डये, डिप्टी सीएमओ, राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रशान्त दीक्षित, ए०आर०एम०. यूपीएसआरटीसी, महेन्द्र पाल सिंह, एस०ई०, लेसा, अरुण कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, रतन कुमार, ए०डी०पी०आर०ओ०, जिला पंचायत, आर0के0 यादव, एफ०एस०ओ०, फायर सर्विस, मनोज कुमार सिंह, बी०एस०एन०एल० व अन्य अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।








