मंडलायुक्त की अध्यक्षता में धान क्रय किये जाने के सम्बन्ध में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

मण्डल के सभी क्रय सेन्टरों को क्रियाशील कर दिया गया
छोटे और मध्यम वर्गी किसानों से प्राथमिकता के आधार पर धान क्रय किया जाये-मंडलायुक्त
लखनऊ 19 नवम्बर 2022
मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज अपने कार्यालय सभाकक्ष में धान क्रय किये जाने के सम्बन्ध में मण्डलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने धान क्रय से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों का धान क्रय का भुगतान बिना किसी विलम्ब के ससमय कराया जाये। छोटे और मध्यम वर्गी किसानों से प्राथमिकता के आधार पर धान क्रय किया जाये। सभी धान क्रय केन्द्रों का गुणवत्तापूर्ण संचालन किया जाये।
उन्होंने निर्देश दिये कि सम्बन्धित अधिकारी प्रत्येक सप्ताह धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे और प्रतिदिन क्रय सेन्टरों का फीडबैक लेते रहे। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न उत्पन्न होने पाये।
बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मण्डल में 9,95,000 मैट्रिक टन धान क्रय का लक्ष्य निर्धारित है। मण्डल के सभी क्रय सेन्टरों को क्रियाशील कर दिया गया है। लखनऊ में 25 क्रय सेन्टर बनाये गये है जिसके दौरान 01 नवम्बर से धान क्रय केन्द्र पर खरीद प्रारम्भ कर दी गयी है। इसी के क्रम में मण्डल के सभी जनपदों के धान क्रय केन्द्र का मण्डलायुक्त द्वारा फीडबैक लिया गया।
इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक घनश्याम सिंह, क्षेत्रीय खाद्यय नियंत्रक, सभी जनपदों के ए0आर0एम0ओ0 सहित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।








