#KGMC का न्यूरो सर्जरी विभाग मनाएगा अपना 28 वां स्थापना दिवस

किंग जॉर्ज चिकित्सा विद्यालय के न्यूरो सर्जरी विभाग का सृजन वर्ष 1994 में हुआ था। इस वर्ष यह विभाग अपना 28 वां स्थापना दिवस मना रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन पुरी एवं डीन मेडिकल फैकल्टी डॉक्टर ए के त्रिपाठी जी होंगे। न्यूरो सर्जरी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वर्तमान में सहारा अस्पताल में चीफ न्यूरो सर्जन प्रोफेसर मजहर हुसैन कार्यक्रम के अतिथि होंगे।

प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम में विभाग के पूर्व अध्यापकों डॉक्टर वी एस दवे एवं डॉक्टर जी बी न्यूटन के स्मरण में दवे न्यूटन ओरेशन का आयोजन किया जाना है। इस वर्ष यह ओरेशन चित्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज तिरुअनंतपुरम के न्यूरो सर्जरी के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुरेश नायर जी दे रहे हैं। उनके व्याख्यान का विषय मुख्य रूप से कान की सुनने वाली नसों में बनने वाले वेस्टीब्युलर श्वाननोमा नामक ट्यूमर की सर्जरी के बारे में है। प्रोफेसर सुरेश नायर ने इस प्रकार के एक हजार से ज्यादा ट्यूमर में ऑपरेशन किया है और उनके इस अनुभव को विश्व में ख्याति प्राप्त है।

प्रत्येक वर्ष की भांति केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग से डिग्री प्राप्त किए हुए पूर्व के छात्रों के सम्मान के क्रम में इस वर्ष मुरादाबाद के मशहूर न्यूरो सर्जन डॉक्टर अजय जैन को विशेष अतिथि के रूप में बुलाकर सत्कार किया जाएगा।

उपरोक्त के अलावा इस बार के समारोह का मुख्य आकर्षण मिर्गी के रोगी मरीजों में सर्जरी द्वारा इलाज विषय पर सी एम ई का आयोजन तथा इस प्रकार की दो सर्जरी का लाइव डेमोंसट्रेशन होना है। ग्लोबल हेल्थ सिटी अस्पताल चेन्नई के न्यूरो फिजीशियन डॉक्टर दिनेश नायर, बेंगलुरु के अपोलो अस्पताल के न्यूरो फिजिशियन डॉक्टर सुजीत कुमार एवं न्यूरो सर्जन डॉक्टर रवी मोहन राव, केजीएमयू के एनेस्थीसिया विभाग की प्रोफेसर मोनिका कोहली, रेडियोडायग्नोसिस विभाग के प्रोफेसर अनिल परिहार एवं पैथोलॉजी विभाग की डॉ शिवांजलि रघुवंशी मिर्गी के रोगियों की सर्जरी के संबंध में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे।

आजमगढ़ के डॉक्टर अनूप सिंह द्वारा संपादित हेड इंजरी विषय पर लिखी पुस्तक का भी विमोचन किया जाएगा।

इस संबंध में आप सभी पत्रकार बंधुओं से निवेदन है की इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करके मिर्गी रोग की सर्जरी द्वारा इलाज के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने में सहयोग प्रदान करें।

एम्स जोधपुर न्यूरोसर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ दीपक झा, अपोलो अस्पताल लखनऊ के डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, एम्स जोधपुर न्यूरो सर्जरी विभाग के डॉ विकास जानू, राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट के डॉ मोहम्मद कैफ, दिल्ली के न्यूरो सर्जन डॉक्टर नागेश चंद्रा, मुंबई के न्यूरो सर्जन डॉक्टर रोहन दिगारसे, और प्रयागराज के न्यूरो सर्जन डॉक्टर प्रकाश खेतान भी विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे।

कार्यक्रम शताब्दी ऑडिटोरियम, आठवां तल, शताब्दी फेज 2 में 12 नवंबर 2022, प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage