सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रयोगशाला में रसायनिक अभिक्रिया के दौरान हुआ ब्लास्ट

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय पर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रयोगशाला में रसायनिक अभिक्रिया के दौरान हुए ब्लास्ट से दो छात्राएं व एक छात्र झुलस गए। स्कूल के प्रयोगशाला में हुए इस घटना से अफरा तफरी मच गई।

 

स्कूल प्रशासन द्वारा तीनों को जिला मुख्यालय के एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए जहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेज दिया गया। एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है। एक छात्रा कक्षा नौ व दो कक्षा दस में अध्यनरत बताए जा रहे हैं।

 

इस घटना के बाद अभिभावकों में आक्रोश देखा गया। स्कूल प्रशासन की लापरवाही पर अभिभावकों ने नाराजगी जताई है। सोमवार की दोपहर में छात्रा महिमा, पलक व छात्र अंशु स्कूल की प्रयोगशाला में प्रयोग कर रहे थे,रसायनिक अभिक्रिया के दौरान परखनली अचानक ब्लास्ट हो गई, जिससे तीनों झुलस गए।

 

स्कूल के शिक्षको द्वारा आनन फानन में तीनों को एक चर्मरोग विशेषज्ञ के यहां लेकर पहुंचे जहां तीनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। एक छात्रा के आंखों में केमिकल चले जानें से उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। खबर लिखे जाने तक तीनों छात्र छात्राओं की स्थिति की जानकारी नहीं मिल पाई।।

Related Articles

Back to top button
btnimage