कंबाइंड मसीन चालक और ऑपरेटर को मारा पीटा, लगे आरोप

अंबेडकरनगर। अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेंवार ग्राम सभा के जैनपुर गांव में धान की कटाई गांव के विजय बहादुर वर्मा के खेत में गई थी धान की कटाई कर वापस आते हुए रास्ते से सटे हुए एक अमरूद के पेड़ से कंबाइंड मसीन के बगल का कुछ हिस्सा छू जाने के कारण अमरूद का पेड़ टूट गया।

इसी बात को लेकर जैनपुर गांव के राममोल वर्मा पुत्र जानकी वर्मा व इनके दोनों लड़के दीपक वर्मा, अनिरुद्ध वर्मा पुत्र राममोल वर्मा ने अपने दबंगई के बल पर कंबाइंड मसीन को रोक कर उस पर चढ़कर कंबाइंड मसीन चालक सरोज पुत्र चक्कारदीन, व फोरमैन शिवकुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी लखीमपुर खीरी को लाठी डंडों से मारा पीटा और मार पीट कर मसीन के टूल बाक्स में रखे 16000 रुपए भी निकाल लिए।

 

उक्त घटना की जानकारी जब मसीन मालिक सुनील वर्मा पुत्र राममूर्ति वर्मा को हुई तो आनन फानन में अहिरौली थाने जाकर लिखित शिकायत कर उचित करवाई करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button
btnimage