प्रवर्तन जोन 3 में लगभग 5000 स्क्वायर फिट में बने रहे अवैध निर्माण को #LDA ने किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के अवैध निर्माणों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देशों के क्रम में आज 02 नवम्बर 2022 को की गयी कार्यवाही का विवरण निम्न हैः-
शिव कुमार सदरौना रोड़ के साइड के बगल में थाना कृष्णानगर लखनऊ में लगभग 5000 स्क्वायर फिट के क्षेत्रफल में बेसमेन्ट एवं भूतल पर स्लैब डाली जा चुकी है वर्तमान में बेसमेन्ट में फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा है। बिना मानचित्र स्वीकृत कराये निर्माण किये जाने पर विहित प्रधिकारी न्ययालय में वाद संख्या-434/2022 योजित था।
जोनल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि 31.10.2022 को सील आदेश पारित किये गये थे। आज उनके नेतृत्व में प्रवर्तन जोन-3 के अवर अभियन्ता भरत कुमार पान्डेय और जगदीश सिंह, थाना-कृष्णानगर लखनऊ की पुलिस बल, प्राधिकरण पुलिस बल तथा क्षेत्रीय सुरपवाइजरो के सहयोग से किये जा रहे अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया।








