दिसम्बर 2022 तक बनाये जायेंगे 299 ओडीएफ प्लस मॉडल गांव: अनुज कुमार झा

मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 की समीक्षा बैठक सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित की गयी, जिसमें मनीश मीना मुख्य विकास अधिकारी मथुरा, दीक्षा जैन मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी एस0 एन0 सिंह, योगेन्द्र कटियार, उप निदेशक पंचायत लखनऊ मुख्यालय, महेन्द्र सिंह उप निदेशक पंचायत, आगरा मण्डल, आगरा संजय सिंह चौहान स्टेट कन्सलटेंट, तुहिना राय यूनिसेफ कन्सलटेंट एवं मण्डलाधीन जनपदों के समस्त जिला पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।

मिशन निदेशक द्वारा जनपद मथुरा के 10, मैनपुरी के 07, फिरोजाबाद के 02 एवं आगरा के 04 ग्रामों के ग्राम प्रधानों एवं संबंधित सचिव ग्राम पंचायत से व्यक्तिगत वार्ता कर प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में मुख्य जोर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत निर्मित कराये जा रहे कूड़ा प्रबन्धन केन्द्रों, सामुदायिक कम्पोस्ट पिट, सिल्ट कैचर, व्यक्तिगत नाडेप, सामुदायिक नाडेप, नाली निर्माण, कूड़ा गाड़ी, प्लास्टिक बैंक, तालाब सौंदर्यीकरण, अर्मी कम्पोस्ट आदि विकास कार्यों की समीक्षा की गयी। मिशन निदेशक द्वारा समस्त जनपदों की निर्धारित लक्ष्यों को 31 दिसम्बर 2022 तक स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार समस्त कार्यपूर्ण कराते हुये भुगतान की कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि निर्माण कार्य पूर्ण कराना शासन की सर्वोच्च प्रथमिकता है। समीक्षा के दौरान कुछ ग्राम प्रधानों द्वारा बताया गया है कि आर0आर0सी0 केन्द्रों के लिये राजस्व विभाग द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिस पर मिशन निदेशक द्वारा कहा गया कि मुख्य विकास अधिकारी एवं जिलाधिकारी से प्राथमिकता के आधार पर जमीन उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया जाये।

मिशन निदेशक द्वारा समस्त ग्राम प्रधानों को बताया गया कि ग्राम पंचायतों में कूडा पृथक्कीकरण केन्द्रों एवं जगह-जगह बनाये जा रहे कूड़ा कलेक्शन केन्द्रों, डस्टबिन, प्लास्टिक बैंकों आदि के लगाने के पश्चात ग्राम पंचायतों से स्वच्छता कर प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू करायें जिससे ग्राम पंचायतोें की आमदनी बढे़गी और कचरे का बेहतर प्रबन्धन भी हो सकेगा।

मण्डल के अन्तर्गत जनपदों में निम्न प्रकार ओ0डी0एफ0 प्लस ग्रामों का चयन किया गया है, जिनका विवरण निम्न प्रकार हैः-
क्र0सं0 जनपद का नाम चयनित ग्राम पंचायतों की संख्या

1 आगरा 113
2 मथुरा 73
3 फिरोजाबाद 60
4 मैनपुरी 53
कुल योग 299

मण्डल के चारों जनपदों से 299 ग्राम पंचायतों को ओ0डी0एफ0 प्लस मॉडल बनाने की कार्यवही की जा रही है, जिसमें ठोस कचरा प्रबंधन एवं तरल कचरा प्रबंधन के अन्तर्गत हर गॉव को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाना प्रशासन की प्रथमिकता है।

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के नोडल अधिकारी एस0एन0 सिंह द्वारा ग्राम पंचायतों में कराये जा रहे कार्याें के सापेक्ष भुगतान तेजी से कराने पर जोर दिया गया तथा यह भी कहा गया कि यदि वित्तीय प्रगति नहीं होती है तो कार्य की स्थलीय प्रगति नहीं मानी जायेगी। वित्तीय एवं भौतिक प्रगति दोंनों कार्य साथ ही पूर्ण कराये जाये। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये कि एस0बी0एम0 फेस-2 की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति प्रत्येक जनपद की आवेदन के माध्यम से ऑन-लाइन समीक्षा की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage