पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएं: मुख्यमंत्री

लखनऊ 03 अक्टूबर, 2022
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है।
यह जानकारी आज देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रशासन इन आयोजन समितियों से संवाद बनाकर पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही में पूजा पंडालों में घटित कुछ घटनाओं/दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिये आवश्यक है कि विद्युत व अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाए। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button
btnimage