मण्डलायुक्त रोशन जैकब ने विभिन्न वार्डो का किया औचक निरीक्षण, साफ सफाई न होने का भी लिया संज्ञान

खाली प्लाॅट पर कूड़ा इकठ्ठा होने पर प्लाॅट मालिक के विरुद्ध होगी कार्यवाही – डा0 रोशन जैकब

ए0के0टी0यू0 चौराहे पर डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की मूर्ति लगाने के निर्देश- मण्डलायुक्त

लखनऊ 29 सितम्बर 2022

मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने जानकीपुरम विस्तार के विभिन्न वार्डो का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस अवसर पर लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान वहाॅ के लोगों द्वारा बताया गया कि यहाॅ पर अवैध डेरियों की वजह से अनेको समस्याओं का समाना करना पड़ा रहा है। अवैध डेरियों के सम्बन्ध में मण्डलायुक्त ने नगर निगम को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये, साथ ही लखनऊ विकास प्राधिकरण के द्वारा कम्युनिटी शौचालय बनाने के भी निर्देश दिये तथा यह भी संज्ञान में आया कि नगर निगम के द्वारा साफ-सफाई तथा आवश्यक कार्यवाही समय से नहीं करायी जा रहा है।

मण्डलायुक्त ने जानकीपुरम विस्तार के ए0के0टी0यू0 चौराहे के निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चौराहे पर डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम की मूर्ति लगायी जाये, और साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित करायें कि वाॅटर लाॅगिग की समस्या न उत्पन्न हो पाये।

मण्डलायुक्त ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खाली प्लाॅट पर कूड़े का ढेर है या कूड़ा इकठ्ठा हो रहा है तो सम्बन्धित प्लाॅट के मालिक के खिलाफ भी नोटिस जारी करना सुनिश्चित किया जाये और जो भी अवैध रुप से फल मण्डी या सब्जी मण्डी लग रही है उनको चिन्हांकित वेन्डिंग जोन में स्थानान्तरित किया जाये। खरगापुर तालाब सेक्टर-3 के निरीक्षण के दौरान कहा कि तालाब की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये।

उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बताया कि यहाॅ की सड़को की मरम्मत के लिए नगर निगम को एल0डी0ए0 द्वारा धनराशि उपलब्ध कराई जायेगी। जिससे यहाॅ की सड़को का मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जायेगा। उसके उपरान्त जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-8 में विकसित प्ले ग्राउण्ड के उचित रख रखाव एवं उपयोग, सुसज्जित कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये।

Related Articles

Back to top button
btnimage