लोनी नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना हटाए गए : ए0के0 शर्मा

प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनपद ग़ाज़ियाबाद के लोनी, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना को तत्काल प्रभाव से अपने प्रशासनिक दायित्वों से हटाकर नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने बताया कि लोनी के अधिशासी अधिकारी पर जनहित के कार्यों के प्रति शिथिलता, उदासीनता एवं लापरवाही बरतने की शिकायतें आ रही थी। इसके प्रति उसे चेतावनी भी दी गई थी और लखनऊ में 07 सितंबर, 2022 को हुए अधिशासी अधिकारियो के वर्कशाप के दौरान फरवरी उसे मेरे द्वारा डांट फटकार भी लगाई गई थी।

Related Articles

Back to top button
btnimage