कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना को कब्जा मुक्त कराने हेतु समिति गठित: सूर्यपाल गंगवार

लखनऊ 14 सितम्बर 2022
जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार के निर्देशानुसार परियोजना अधिकारी डूडा लखनऊ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) लखनऊ द्वारा संचालित होने वाली आवासीय योजनान्तर्गत कांशीराम जी शहरी गरीब आवास योजनान्तर्गत पारा, सदरौना एवं गहरू लखनऊ में निर्मित भवनों में से कुल 6190 आवंटित आवासों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आवास पर कब्जा कर निवास किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने आवास में निवास नहीं किया जा रहा है तथा उनके द्वारा अपना आवास किराये पर उठा रखा गया है। इन आवासों में तरह-तरह की असामाजिक गतिविधियाँ दृष्टिगोचर हो रही है।
इसके सम्बन्ध में जिलाधिकारी लखनऊ ने निर्देशित किया है कि योजनान्तर्गत भवन आवंटित लाभार्थियों का आधार बेस डाटा कराये जाने हेतु सूची के अनुसार नाम/मोबाइल नं०/आधार कार्ड नं० सहित स्थलीय सत्यापन का कार्य कराये जाने हेतु एक समिति गठित की गयी है।







