न्यू जेल रोड पर अवैध प्लाटिंग पर #LDA ने चलाया बुलडोजर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अनाधिकृत प्लाटिंग/निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को न्यू जेल रोड पर एक अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

 

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी अमित राठौर ने बताया कि प्रोपराइटर ई-स्क्वायर सिटी द्वारा बगैर प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये न्यू जेल रोड पर लगभग 50 बीघा जमीन पर अवैध रूप से विकास कार्य करते हुए प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या- 251/2015 योजित किया गया था। इसके बाद भी विपक्षी द्वारा स्वीकृत ले-आउट मानचित्र नहीं दिखाया गया तथा स्थल पर ऑफिस का निर्माण कराते हुए प्लाटिंग का कार्य जारी रखा गया। इस पर विहित प्राधिकारी द्वारा अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त करने के आदेश पारित किये गये थे।

 

उक्त आदेश के अनुपालन में आज अवर अभियंता बिजेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा व मो0 उस्मान अली द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल तथा स्थानीय पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button
btnimage