मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में लखनऊ शहर के सड़कों के रख-रखाव के संबंध में बैठक

लखनऊ 24 अगस्त 2022

मण्डलायुक्त डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में लखनऊ शहर के सड़कों के रख-रखाव के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त सभागार में किया गया। मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारी पी०डब्लू०डी०, नगर निगम, लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सड़के कही भी टूटी फूटी नही होनी चाहिए अगर कही ऐसे सड़के हैं तो उन्हें चिन्हांकित कर तत्काल आवश्यक करवाही करंे और सड़को की मरम्मत ससमय हो सके, जिससे सभी सड़को को गड्डा मुक्त कराया जा सके। बन रहे रोड़ के कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी लिया।

 

मण्डलायुक्त ने लाटूश रोड, शिवाजी मार्ग पर पी०डब्लू०डी०, नगर निगम के द्वारा कराये जा रहे कार्यो की स्थिति के बारे में सम्बंधित अधिकारी से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि कार्य मे तेजी लाये, दिन और रात दोनों टाइम यूद्धस्तर पर कार्य कराया जाये और साथ ही साथ बिजली के तार, ट्रांस्फार्मर की शिफ्टिंग भी समय से करा लिया जाये।

 

लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आवासीय एरिया में समय से सड़कों की मरम्मत कराते रहे। पी०डब्लू०डी० के अधिकारी यह भी सुनिश्चित करालें कि जहाँ की रोड़ कम चौड़ी हैं उन रोडों को चिन्हांकित करले और उन सड़कों को आवश्कता अनुसार चौड़ीकरण कराले। जिससे रोडों की सुन्दरता बढेगी और ट्रैफिक व्यवस्था सही रहेगा।

 

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह,अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय,पी०डब्लू०डी०,लखनऊ विकास प्राधिकरण ,संबधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage