लखनऊ विकास प्राधिकरण के 8 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनेंगे लिपिक

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी के निर्देशानुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समूह ‘घ’ से समूह ‘ग’ (कनिष्ठ लिपिक) में प्रोन्नति हेतु सोमवार को टंकण/लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 8 कर्मचारी उत्तीर्ण हुए हैं। उपाध्यक्ष द्वारा सभी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रोन्नति पत्र प्रदान किये गये।

अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि परीक्षा का आयोजन अलीगंज स्थित राजकीय औद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में सुबह 09ः00 बजे से किया गया था, जिसमें कुल 44 कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उन्होंने बताया कि टंकण/लिखित परीक्षा में माली के पद पर कार्यरत अभय कुमार, अनुचर बृजेश कुमार गौतम, मेट राज बहादुर, चौकीदार अतर सिंह, अनुचर सुनील कुमार यादव, बेलदार राजीव कुमार यादव, मेट इन्द्रपाल और मेट राकेश कुमार द्वारा सफलता प्राप्त की गई। उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने प्रोन्नति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत परीक्षा देकर प्रोन्नत हुए हैं। अतः इसे ध्यान में रखते हुए आप सभी अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी से पालन करें।

इस मौके पर सचिव पवन कुमार गंगवार, अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा, विशेष कार्याधिकारी राजीव कुमार, उप सचिव माधवेश कुमार और अनुभाग अधिकारी, अधिष्ठान राकेश चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage