राज्यमंत्री दानिश टाइपा की चार दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए

लखनऊ। पूरे समाज को सकारात्मक मानसिकता के साथ, एकजुट होकर भारत देश को आगे बढाने का कार्य करना है। जिससे हम अपनी आगे आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर समाज दे सकें। ये बातें प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने ‘द यूथ फोटोजर्नलिस्ट एसोसिएशन’ की चार दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी के समापन समारोह में कही। राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में पहुंचकर फ़ोटो प्रदर्शनी देखी व छायाकारों से उसके पीछे की सोच को समझा। दानिश आज़ाद अंसारी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता वाली एक तस्वीर की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि यही हिंदुस्तान की असली तस्वीर है। जहां हर धर्म का आदर व सम्मान होता है।

कार्यक्रम में टाइपा के अध्यक्ष साहिल सिद्दीकी ने कहा, “हम बीते 6 वर्षों से इस फोटो प्रदर्शनी का आयोजन कर रहे हैं। इसके पीछे हमारा उद्देश्य नये छायाकारों को एक मंच प्रदान करना है, जिससे उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच मिल सके।

इस अवसर पर राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कुछ छायाकारों को उनकी अप्रितम तस्वीरों के लिये प्रशंसा पत्र भी सौंपा गया। जिसमें दिशा बनर्जी, सिमरन सक्सेना, पूनम नायका, तानिषि नायका, भूपेंद्र पाल, उत्कर्ष कुमार, मोनीश अतीक ख़ान, अभिषेक वर्मा, सलमान, यश सचदेवा, आशुतोष सेठ और आतिश चौधरी के नाम शामिल हैं।

इससे पहले ‘द हंड्रेड बक्स’ व ‘शतरंज’ समेत कई फ़िल्में निर्देशित कर चुके निर्देशक दुष्यंत प्रताप सिंह, बिग बॉस-2018 फेम अभिनेता रोमिल चौधरी, दिग्गज कलाकार पंकज बैरी व अभिनेत्री पूजा बिष्ट भी फ़ोटो प्रदर्शनी में पहुंचे। सभी एक्टर्स ने रविवार को अलीगंज स्थित कला स्त्रोत आर्ट गैलरी पहुंचकर चार दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी के आख़िरी दिन इसका लुत्फ उठाया।

इस मौके पर टाइपा के अध्यक्ष साहिल सिद्दीकी, उपाध्यक्ष वी. सुनील, आशुतोष त्रिपाठी, सत्येंद्र मेहरोत्रा, महामंत्री शरद शुक्ला, संयुक्त सचिव सुनील रैदास, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, लेखा मंत्री आशु सिंह, दानिश अतीक समेत अनिल जायसवाल, आशीष पांडेय, नईम अंसारी, सुमित कुमार, उत्कर्ष कुमार, ईशु गुज्जर ,अभिनव शर्मा, शाश्वत मिश्रा सहित तमाम छायाकार व पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage