LDA अपर सचिव पर MLC रविशंकर सिंह ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, #CMYogi से शिकायत

लखनऊ। पूर्व पीएम चंद्रशेखर के भतीजे और बीजेपी के MLC रविशंकर सिंह पप्पू ने LDA के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा के खिलाफ लिखित शिकायत की है। सीएम योगी आदित्यनाथ को की गई शिकायत में MLC रविशंकर सिंह ने कहा है कि अपर सचिव भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, इसलिए उनका ट्रांसफर लखनऊ विकास प्राधिकरण से कर देना चाहिए। इस मामले में अपर सचिव ज्ञानेंद्र शर्मा का कहना है कि चिट्ठी क्यों लिखी गई है उनको इस बात की कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में प्रमुख सचिव आवास ने जांच का आदेश दिया है।

बलिया के रहने वाले एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के भतीजे हैं. रविशंकर 2017 में बीजेपी में शामिल हुए। जिसके बाद उनको एमएलसी  बनाया गया। उन्होंने ज्ञानेन्द्र वर्मा पर आरोप लगाया है कि वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और सरकारी धन की बंदरबांट कर रहे हैं, इसलिए उनका ट्रांसफर लखनऊ विकास प्राधिकरण से किया जाना चाहिए. उन्होंने 6 जुलाई को चिट्ठी लिखी थी जो अब वायरल हो रही है।

इस मामले में LDA अवर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा का कहना है कि उनको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि किस वजह से उनकी शिकायत की गई है? अब जांच के बाद ही सत्य सामने आएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage