LDA जोन-2 में 2 अवैध निर्माण सील, बाकी पर जल्द चलेगा बुलडोजर

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को कानपुर रोड योजना तथा गोसाईगंज मे एक-एक अवैध निर्माण सील किया गया।
जोन-2 के जोनल अधिकारी/विहित प्राधिकारी ने बताया कि जसपाल कौर सेठी पत्नी गुरूजीत सिंह सेठी द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत भूखण्ड संख्या बी-2/5, सेक्टर-एच, कानपुर रोड पर लगभग 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में साइड सेटबैक एवं रियर सेटबैक कवर्ड करते हुए अवैध निर्माण किया जा रहा था। जिसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद योजित किया गया था। वाद में इस स्थल को सील किये जाने के आदेश दिये गए थे। उक्त आदेश के अनुपालन में आज प्रश्नगत स्थल को सील कर दिया गया।
इसके अतिरिक्त गोसाईगंज में सुनील लोधी द्वारा मौजा खुजौली, नगराम रोड, थाना-गोसाईगंज पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराये लगभग 40×60 फिट क्षेत्रफल में बेसमेण्ट का निर्माण किया गया। जिसके विरुद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-16/2021 योजित किया गया था। वाद में इस स्थल को सील किये जाने के आदेश दिये गए थे। उक्त आदेश के अनुपालन में परिसर को सील कर दिया गया।
उपरोक्त कार्यवाही प्रवर्तन जोन-2 के अभियंताओं बिजेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा एव उसमान अली द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने की पुलिस बल के सहयोग से की गयी।










