मंडलायुक्त रोशन जैकब ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की

लखनऊ 21 जुलाई 2022 मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में मण्डलीय बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए निम्नवत बिंदुवार चर्चा की गई।

स्कूलों के कायाकल्प के अंतर्गत निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई, शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल, बालक शौचालय, यूनिट बालिका शौचालय यूनिट शौचालय में जल-नल आपूर्ति, शौचालय में टॉयलीकरण, दिव्यांग सुलभ शौचालय, हैंड वाशिंग यूनिट, कक्षा कक्ष की फर्स का टॉयलीकरण, श्यामपट्ट, रसोईघर, विद्यालय की समुचित रंगाई पुताई, विद्यालय परिसर में दिव्यांग सुलभ एवं रेलिंग कक्षा कक्ष में उपयुक्त वायरिंग एवं विद्युत उपकरण पर चर्चा करते कहां की कायाकल्प के योजना में तेजी लाये और जो भी समस्या है उसका तत्काल निस्तारण करायें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी स्कूल का निरीक्षण करते रहे और यह भी सुनिश्चित कराएं कि अध्यापक समय में स्कूल पहुंचे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बच्चों को दिया जाए, पुस्तक वितरण संबंधित टेंडर के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि जल्द से जल्द पुस्तक वितरण किया जाए, रसोइयों का मानदेय ससमय कराएं तथा शिक्षक द्वारा बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को विद्यालय यूनिफॉर्म में भेजने के लिए प्रेरित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारी ने बताया कि छात्रों को इस योजना के अंतर्गत फोर्टीफाइड राइस उपलब्ध कराया जा रहा है फोर्टीफाइड राइस एक कृत्रिम चावल है। पीएम पोषण शक्ति निर्माण से आच्छादित विद्यालय की स्थिति की जानकारी ली और साथ ही साथ कहा कि टास्क फोर्स की बैठक नियमित करें और स्कूल का निरीक्षण प्रतिदिन करते रहें। विद्यालयों की मान्यता की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि मान्यता के लिए समय सीमा के साथ-साथ जवाबदेही भी तय करें। विद्यालय में अविद्युतीकरण की स्थिति के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जिस विद्यालय में बिजली नही है तो वहाँ झटपट योजना के तहत बिजली कनेक्शन करा लें और कायाकल्प की प्रगति रिपोर्ट में तेजी लाये।

कायाकल्प योजना के तहत सभी प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं पर जोर देते हुए कहा कि स्कूलों में फर्नीचर की व्यवस्था, प्ले ग्राउण्ड, प्राथमिकता के आधार पर कराया जाना है तथा जिस स्कूल में बाउण्ड्रीवाल, हैण्डपम्प, शौचालय, और मूलभूत सुविधाओं को लेकर समस्या है वो सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करके यथावश्यक कार्यवाही करें।

 

इस अवसर पर डा0 मुकेश कुमार सिंह ए0डी0 बेसिक, अरूण कुमार बेसिक शिक्षा अधिकारी मण्डल के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage