ब्रजेश पाठक ने अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया औचक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ स्थित अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण।उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की प्रगति का औचक निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों में तेजी लाए जाने के निर्देश दिये।

ब्रजेश पाठक ने इसके उपरान्त विश्वविद्यालय के वी सी , पी डब्लू डी, पी एम सी, पी एस पी सिक्युरिटी के अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि चिकित्सा विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य निर्धारित मानक के अनुसार तय समय सीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने निर्माण कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के भी निर्देश दिए और कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए, लापरवाही पाये जाने पर सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage