निगम की बसों में प्रसारित होगा सड़क सुरक्षा का रिकार्डेड जिंगल/प्रचार सामग्री

मुख्यमंत्री योगी जी एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के सड़क सुरक्षा के प्रति दिये गये निर्देश पर परिवहन निगम के सभी आर.एम. और ए.आर.एम. को पत्र जारी करते हुए परिवहन निगम के एम.डी. आर.पी. सिंह ने बताया कि कुल 11381 बसों में सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता के लिए प्री-रिकार्डेड जिंगल/प्रचार संदेश को फिट साउण्ड बाक्स के माध्यम से अनिवार्यत: प्रसारित कराया जायेगा।

दया शंकर सिंह ने बताया कि सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक (डिपो) एवं सेवा प्रबन्धकों का यह संयुक्त दायित्व होगा कि साउण्ड बाक्स उपलब्ध एवं क्रियाशील रहे। उन्होंने कहा कि उपलब्ध करायी जा रही प्रचार-सामग्री बस की संचालन अवधि में लगातार प्रसारित होती रहेगी।

प्रबन्धक निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के बस स्टेशनो पर पूछताछ पटल के अन्तर्गत उद्घोषणा संयंत्र को क्रियाशील रखना डिपों अधिकारियों के लिए बाध्यकारी होगा। उन्होंने कहा कि पूछताछ के साथ-साथ प्रचार संदेशों का प्रसारण कराया जाना अनिवार्य होगा।

एम.डी. ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा है कि प्रदेश में सड़क दुर्घटना के प्रति लोगों को जागरूक किया जाय तथा प्रति वर्ष होने वाली मौतों की संख्या को कम से कम किया जाये, जिससे प्रदेश को जनहानि से एवं परिवार को बिखराव से बचाया जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage