22 मई तक कुल मासिक लक्ष्य 87422.49 लाख रू. के सापेक्ष 46911.67 लाख रू. राजस्व प्राप्त: उप परिवहन आयुक्त

उप परिवहन आयुक्त की निर्मल प्रसाद ने बताया कि मई माह में राजस्व अर्जन के मासिक लक्ष्य 87422.49 लाख रूपये के सापेक्ष में 22 मई तक कुल 46911.67 लाख रूपये राजस्व प्राप्ति हुई। उन्होने बताया कि इस प्रकार सभी-परिक्षेत्रों में से लखनऊ परिक्षेत्र राजस्व प्राप्ति में प्रथम रहा। लखनऊ परिक्षेत्र में कुल 11172.40 लाख रूपये राजस्व प्राप्ति हुई, जबकि आगरा परिक्षेत्र में 5652.07 लाख रूपये, मेरठ परिक्षेत्र में 9402.48 लाख रूपये, वाराणसी परिक्षेत्र में 8416.48, कानपुर परिक्षेत्र में 7431.45 लाख रूपये तथा बरेली परिक्षेत्र में 4836.79 राजस्व प्राप्ति हुई।

परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने परिक्षेत्रों के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अधिक से  अधिक राजस्व प्राप्ति के लिए प्रयास किया जाये।

Related Articles

Back to top button
btnimage