एकाउन्टेंट-कम डाटा एन्ट्री आपरेटरों के कुल 54539 अनुबन्ध पत्र की पोर्टल पर फीडिंग पूर्ण

पंचायती राज विभाग द्वारा प्रदेश में ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक एकाउन्टेंट-कम डाटा एन्ट्री आपरेटर का चयन कर उनका विवरण व अनुबन्ध पत्र विभागीय पोर्टल पर अपलोड किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में 75 जनपदों द्वारा अब तक कुल 56512 अभ्यर्थियों का चयन कर विवरण पोर्टल पर फीड कर दिया गया है।
पंचायत राज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के 75 जनपदों द्वारा अब तक कुल 54539 अनुबन्ध पत्र की फीडिंग पोर्टल पर की गयी है। अनुबन्ध अपलोड करने में सर्वाधिक अवशेष फीडिंग वाले जनपद बस्ती, पीलीभीत, खीरी, अलीगढ़, फतेहपुर, औरैया, आजमगढ़, बाराबंकी, बलरामपुर व सीतापुर, गोण्डा, बहराइच, गाजीपुर, कौशाम्बी, बस्ती एवं श्रावस्ती जनपदों में पंचायत सहायकों के चयन एवं पोर्टल पर फीडिंग की कार्यवाही प्रगति पर है।







