उप जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी नहीं रुक रहा अवैध निर्माण, भूमाफिया से परेशान हैं ग्रामीण

जहां एक ओर उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे विधानसभा चुनाव के दौरान लगातार जीरो टॉलरेंस, अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की बात करते नज़र आये। उसी के चलते प्रचंड बहुमत भी हासिल करने में कामयाब रहें। मगर दूसरी ओर अवैध कब्ज़े को लेकर खबरें लगातार सामने आ रही है।
बुलडोज़र बाबा की सरकार कहीं जाने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार में ज़मीनी अपराध थमने का नाम नहीं ले रहें है। ताज़ा मामला सामने आया है राजधानी लखनऊ से सटे काकोरी ब्लॉक के बड़ागांव ग्रामसभा का , जहाँ एक महिला खुद को भू-माफिया साबित कर रही है। महिला का नाम गुड़िया कश्यप बताया जा रहा है, जो अपने पूरे परिवार और बड़े गांव निवासी महेश उर्फ़ पहाड़ी के साथ मिलकर ज़मीन कब्ज़ा करती है। ज़मीन चाहे ग्राम समाज की हो या सरकारी संपत्ति, यह महिला कब्ज़ा करने से पीछे नहीं हटती। महिला को न तो पुलिस का डर है न ही प्रसाशन का।
पिछले एक महीने पहले करीमाबाद निवासी राहुल पांडेय, पुत्र बृजमोहन पांडेय जिनके बाबा की करीमाबाद में पैतृक ज़मीन है। जिसकी गाटा संख्या – 787स है उसे गुड़िया कश्यप ने अपना टेंट का सामान रखकर जबरन कब्ज़ा कर लिया ।
पीड़ित राहुल पांडेय बताते है की जब गुड़िया से ज़मीन खाली करने के लिए कहा तो गुड़िया अपने पति राजू कश्यप और बच्चों संग राहुल को गालिया देने लगी और मारने की कोशिश भी की। राहुल जो अपने परिवार के साथ आलमनगर , लखनऊ में रहते हैं। उनका कहना है की बीती 17 अप्रैल दिन रविवार को कुछ ग्रामवासियों द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त होती है कि गुड़िया कश्यप उनकी ज़मीने पर पक्का निर्माण कर रही है। राहुल ने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन न. 112 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाई, जिसका इवेंट आई दी न. P10042204249 है और इसके साथ-साथ काकोरी पुलिस को भी मामले की सूचना दी। काकोरी पुलिस के द्वारा अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं होती नज़र आ रही है।
राजस्व द्वारा की गयी कार्यवाही के दौरान उपयुक्त मामले में उप जिलाधिकार ,लखनऊ सदर द्वारा निर्देशित किया गया कि जब तक मामले की पूरी जाँच पूर्ण न हो जाए। तब तक भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न कराया जाए। इसके बाद भी गुड़िया कश्यप निरंतर अवैध निर्माण कार्य कर रही है। उपजिलाधिकारी के निर्देशों के उलंघन पर भी पुलिस द्वारा नहीं की जा रही कोई ठोस कार्यवाही।
कुछ ग्रामीणों का ये भी कहना है कि गुड़िया गांव की दबंग महिला है और उसने पहले भी कई ज़मीनो पे कब्ज़ा करने की कोशिश की है। गुड़िया सरकारी ज़मीनों पर कब्ज़ा करने से भी परहेज नहीं करती है। राहुल की ज़मीन पर टेंट का सामान रखने से पहले गुड़िया अपना टेंट का सामान नान गुप्ता , पुत्र गोपाल गुप्ता, जो काकोरी के निवासी है ,उनके बड़ागांव स्थित घर पर रखती थी जिसे खाली करवाने के नान गुप्ता को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और अन्तः नान गुप्ता ने जब गुड़िया को 40,000 रूपए दिए तब जाकर गुड़िया ने उनका घर खाली किया।
वर्ष 2016 में भी सरकारी ज़मीन पर किया था कब्जा
सूत्रों की मानें तो बीते साल 2016 में गुड़िया कश्यप ने अपने परिवार के साथ मिलकर ग्राम बड़ागांव ,परगना काकोरी स्थित सरकारी भूमि जिसकी गाटा संख्या है -1232,रकबा 3.723 हेक्टेयर है ,जो राजस्य अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज हैं ,उसे भी कब्ज़ा कर रखा था। इसी के साथ ही आगरा एक्सप्रेस निर्माण के दौरान भी गुड़िया सरकारी निर्माण में भी बाधा बनी रही ,सरकारी नर्माण हेतु मिट्टी की जरूरत पडने पर भी गुड़िया सरकारी कर्मचारियों को मिट्टी प्राप्त करने से रोकने लगी, जिसके बाद राजस्य द्वारा पुनः पैमाइश करवाकर पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया गया।इसके बाद भी गगुडिया शांत नहीं बैठी और मिटटी पट जाने के बाद भी उसने सरकारी ज़मीन पर अपनी बोरिंग करवा ली।
वहीं पारा थाना क्षेत्र के कई इलाकों में पुलिस ने जगह जगह अवैध कब्जा करवाया हैं और साथ ही जगह जगह अवैध ई- रिक्शा, गैर जनपद के अवैध वाहन और ओवर ब्रिज के नीचे अवैध निर्माण लोगों द्वारा किया जा चुका है लेकिन पुलिस की मिलीभगत के चलते, न तो पुलिस कुछ करती न ही नगर निगम इन अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने आती।
जानकारी मुताबिक आपको बता दें कि पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे पर ओवर ब्रिज के नीचे अवैध रूप से पक्का निर्माण विभिन्न लोगों द्वारा किया जा चुका है लेकिन पता नहीं योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर इन अवैध निर्माण पर कब चलेगा?
प्रेषक : आकाश गुप्ता पत्रकार








