डा0 नवनीत सहगल ने वी-सर्व एकेडमी का ऑनलाइन उद्घाटन किया

अपर मुख्य सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम डा0 नवनीत सहगल ने आज लोक भवन स्थिति अपने कार्यालय कक्ष से नोएडा में वीसर्व इन्फोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्टार्ट-अप के लिए संचालित की जाने वाली वी-सर्व एकेडमी का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को कुशल बनाने के लिए वीसर्व इन्फोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा यह कार्य एक अच्छा प्रयास है। उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस जरूरत है उनकों बेहतर अवसर प्रदान करने की। वीसर्व के माध्यम से युवाओं को नई टेक्नॉलाजी से जुड़ने का अवसर मिलेगें।
उन्होंने वी-सर्व एकेडमी की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ऐसी एकेडमीं प्रदेश के हर कोने में स्थापित होने चाहिए, जिससे गांव-शहर का युवा इनसे जुड़े और अपने देश एवं प्रदेश का नाम पूरा विश्व में रोशन करे। राज्य सरकार और निजी संस्थाएं मिलकर युवाओं को हैण्डहोल्ड करेंगे, तो वे तेजी प्रगति के पथ पर अग्रसर होंगे।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा नये उद्यमी बनाने के लिए ऑनलाइन उद्यम सारथी एप की सुविधा शुरू की गई है, इसके माध्यम से युवा नये व्यवसाय को शुरू करने से लेकर उसके हर पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होंने एकेडमी के छात्रों को इस एप से जोड़ने पर विशेष बल दिया।
उल्लेखनीय है कि वीसर्व इन्फोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड आई0टी0 क्षेत्र की कंपनी है। इसका मुख्यालय नोएडा में है। इस कंपनी में लगभग 1200 कर्मचारी है। ये देश एवं प्रदेश में राष्ट्रीय बैंकों, राजकीय सेक्टर, हेल्थकेयर सेकटर एवं कारपोरेट को अपनी सेवाएं दे रही है। एकेडमी के उद्घाटन अवसर पर कंपनी के निदेशक रमन शुक्ल सहित एकेडमी से जुड़े लोग एवं युवा मौजूद थे।








