मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूज्य गुरु सुदर्शन के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ किया

स्वतंत्रता प्राप्ति के समय जैन समाज के लोगों ने जो कार्य किया है वह इतिहास से ज्ञात होता है। देश की रक्षा के लिए जैन समाज के लोगों ने भी बलिदान दिया था। राष्ट्र निर्माण में जैन समाज के महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पूज्य गुरु सुदर्शन के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूज्य गुरु सुदर्शन के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ किया

मुज़फ्फरनगर के विधायक कपिल देव अग्रवाल मंत्री पद की शपथ लेने तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का कार्य भार ग्रहण करने के बाद मुज़फ्फरनगर की जनता से मिल रहे है और उनका हाल चाल जान रहे है। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमो मे प्रतिभाग कर रहे है।

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने विधानसभा मुजफ्फरनगर के नई मंडी जैन स्थानक में पूज्य गुरु सुदर्शन के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सुदर्शन महाराज के चित्र का अनावरण किया।

Related Articles

Back to top button
btnimage