अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण के लिए 270 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश सरकार ने अटल आवासीय विद्यालयों के निर्माण के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 270 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। प्रदेश के 18 मण्डलों में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालयों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में 270 करोड़ रुपए की धनराशि का प्राविधान किया गया है। इस धनराशि में से तृतीय किस्त के रूप में प्रत्येक विद्यालय के निर्माण हेतु 15 करोड़ रुपये निर्गत किए गए है।

शासन द्वारा निर्गत निर्देशों में स्वीकृत धनराशि का व्यय उन्हीं कार्यों व मदों में किया जाएगा, जिसके लिए यह धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही निर्माण कार्यों की वित्तीय स्वीकृति संबंधी शासनादेशों के दिशा निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। निर्माण कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता आदि श्रम विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage