मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च 2022 को इकाना स्टेडियम में अपराह्न 4 बजे

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे ने बताया कि 18वीं विधान सभा हेतु प्रदेश के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन दिनांक 25 मार्च, 2022 को अपराह्न 4.00 बजे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इन्टरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नवनिर्वाचित विधान सभा के सदस्यों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र विधान सभा सचिवालय के पटल कार्यालय से उपलब्ध कराये जायेंगे। मा० सदस्यगण आमंत्रण पत्र की हार्ड कॉपी के साथ ही आयोजन स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे।
प्रदीप दुबे ने बताया कि इस संबंध में समस्त जनपदो के जिलाधिकारियों को 18वीं विधान सभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को सूचना सम्बन्धी दिशा-निदेश जारी कर दिये गये है।








