परिवहन निगम के कर्मचारियों/अधिकारियों को उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रोत्साहित करने के आदेश


उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार तिवारी के निर्देश पर परिवहन निगम के समस्त कर्मचारियों/अधिकारियों को प्रतिफलों में उत्तरोत्तर वृद्धि प्राप्त करने हेतु पूर्ण मनोयोग से उत्कृष्ट योगदान करने के क्रम में दैनिक, मासिक व वार्षिक रुप से प्रोत्साहित करने के आदेश उ0प्र0परिवहन निगम के प्रबन्ध निदेशक आर0पी0 सिंह द्वारा समस्त क्षेत्रीय प्रबन्धक/समस्त सेवा प्रबन्धक एवं समस्त सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक (डिपो/वित्त) को जारी किये है।

दैनिक प्रोत्साहन के लिये समस्त डिपो द्वारा, डिपो के ड्यूटी कक्ष तथा बैगवाईज कक्ष/ई.टी.एम. कक्ष के बाहर, डिपो के उत्कृष्ट योगदान करने वाले डिपों के बस बेड़े का 5ः की संख्या में चालकों एवं परिचालकों (नियमित/संविदा)के नाम एवं प्रतिफलों का विवरण प्रतिदिन हरे रंग से प्रदर्शित किया जायेगा तथा दैनिक रुप से गत कैलेन्डर तिथि (00 से 24 घण्टे) में प्राप्त संचालन प्रतिफलों के आधार पर बस बेडे़ का 5ः की संख्या में सर्वश्रेष्ठ चालक का नाम (अधिकतम डीजल औसत, दुर्घटना रहित संचालन, किसी अनुशासनहीनता अथवा अनियमितता की रिपोर्ट न होने) के आधार पर चयनित किया जायेगा। इसी प्रकार बस बेडे़ का 5ः की संख्या में सर्वश्रेष्ठ परिचालक का नाम (अधिकतम आय प्रति कि.मी., परिवाद रहित संचालन, किसी अनुशासनहीनता अथवा अनियमितता की रिपोर्ट न होने) के आधार पर चयनित किया जायेगा।

चयनित नामों का विवरण, उनके उस दिनांक के उत्कृष्ट प्रतिफल सहित (चालक हेतु डीजल औसत तथा परिचालक हेतु आय/कि.मी.) सूचना पट पर प्रथम शिफ्ट की ड्यूटी प्रारम्भ होने के पूर्व अनिवार्य रुप से पारी प्रभारी द्वारा अनिवार्यतः प्रदर्शित कर दी जायेगी व डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक के व्हाटसऐप पर फोटो भेजी जायेगी तथा दैनिक चयनित चालकों/परिचालकों का विवरण संकलित रखा जायेगा।

मासिक प्रोत्साहन के लिये डिपो स्तर पर, वर्तमान माह में दैनिक रुप से चयनित चालक/परिचालक, जिनके नाम एवं विवरण सूचना पट पर प्रदर्शित रहेगा। इसी विवरण के आधार पर माह में सर्वाधिक दिवस में चयनित चालक/परिचालक का नाम तथा सम्बन्धित विवरण उनके मासिक प्रोत्साहन के चयन का आधार होगा। किसी डिपो में एक माह में एक से अधिक चालक/परिचालक के दिवसों की संख्या समान होने के आधार पर सर्वश्रेष्ठ चयनित होने की स्थिति में उस कार्मिक का नाम सूची में ऊपर रखा जायेगा जिसके माह के प्रतिफल, चालक हेतु डीजल औसत तथा परिचालक हेतु आय/कि.मी., अधिक हो। चयन हेतु समस्त कार्मिकों पर दुर्घटना/परिवाद रहित संचालन, किसी अनुशासनहीनता अथवा अनियमितता की रिपोर्ट न हों तथा न्यूनतम 22 दिवस की उपस्थिति की शर्तें अनिवार्य होगी। इस प्रकार माह में डिपो स्तर के क्रमशः बस बेडे़ का 5ः की संख्या में सर्वश्रेष्ठ चालक/परिचालक चयनित होगें जिनका संकलित विवरण विलम्बतम प्रत्येक माह की 3 तारीख का क्षेत्र को डिपो प्रबन्धक के हस्ताक्षर से प्रेषित किया जाना अनिवार्य होगा।

क्षेत्रीय समिति (क्षे.प्र., से.प्र. स.क्षे.प्र.-वित्त) द्वारा क्षेत्र के समस्त डिपो से प्राप्त माह में सर्वश्रेष्ठ प्रतिफल के चालक/परिचालकों के विवरण संकलित कर, विलम्बतम माह की 5 तारीख तक, क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ 10-10 चालक एवं परिचालक चयनित किये जायेगे। इसी प्रकार प्रत्येक माह में डिपो के कार्यशाला, प्रवर्तन एवं कार्यालय के 1-1 सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे कार्मिक (संविदा कार्मिकों को सम्मिलित कर) का विवरण, उसके चयन हेतु उत्कृष्ट कार्य के सम्बन्ध में क्षेत्र को प्रेषित किया जायेगा। चयन हेतु समस्त कार्मिकों पर परिवाद रहित कार्य, किसी अनुशासनहीनता अथवा अनियमितता की रिपोर्ट न होना तथा न्यूनतम 22 दिवस की उपस्थिति की शर्तें अनिवार्य होगी तथा इसी पद्यति से चयनित कार्यशाला, प्रवर्तन एवं कार्यालय के 1-1 सर्वश्रेष्ठ योगदान दे रहे कार्मिक का नाम चयनित किया जायेगा।

मासिक प्रोत्साहन निगम के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं डिपो के अधिकारियों के कार्यों के मूल्यांकन हेतु इकाई के प्रतिफलों के आधार पर मुख्य प्रतिफल, आय/बस/दिन, बस उपयोगिता, डीजल औसत तथा लाभ/बस/दिन के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। मूल्यांकन हेतु चारों प्रतिफलों के क्रमशः 25 अंक निर्धारित है, जिसमें से 15 अंकित माह की उपलब्धि हेतु तथा 10 अंक गत वर्ष के समान अवधि से वृद्धि हेतु निर्धारित है। क्षेत्रों के मूल्यांकन हेतु 20 क्षेत्रों में प्रत्येक मद के अधिकतम प्रतिफल के सर्वाधिक अंक तथा शेष को समानुपातिक अंक प्रदान करना निर्धारित है। किसी क्षेत्र के किसी मद में प्रतिफल शून्य या ऋणात्मक होने पर इस हेतु शून्य अंक प्रदान किये जाते है। इसी आधार पर 100 अंको के पूर्णांकों में से प्राप्तांकों के आधार पर क्षेत्रों की रैकिंग की जायेगी। किसी दो क्षेत्रों की समान रैंक प्राप्त होने पर उस क्षेत्र का नाम ऊपर रखा जायेगा जिसका उक्त अवधि में लाभ अधिक हो। डिपोज हेतु भी समान रैकिंग प्रक्रिया अपनाई जायेगी। यद्यपि पूर्णतया अनुबन्धित बसों के डिपो, जिन पर डीजल औसत के मद का मूल्यांकन लागू नहीं है, के 75 अंकों के पूर्णांकों में प्राप्ताकों के आधार पर आगणित प्रतिशत को रैकिंग हेतु सम्मिलित किया जायेगा। क्षेत्र/डिपो के मासिक लाभ हानि तथा अन्य विवरण माह की 10 तारीख तक संकलित कर, मुख्यालय एम.आई.एस. शाखा द्वारा विलम्बतम 12 तारीख तक सर्वश्रेष्ठ 3 क्षेत्र तथा 17 डिपो (कुल संख्या का 20 प्रतिशत) का अनुमोदन निगम प्रबन्ध से प्राप्त कर निगम प्रबन्ध के हस्ताक्षर से प्रशंसा पत्र/प्रमाण पत्र विलम्बतम 15 तारीख तक प्रेषित किये जायेंगे तथा चयनित क्षेत्र/डिपो के विवरण प्ज् शाखा को उपलब्ध कराया जायेगा। प्ज् शाखा द्वारा माह के 1-1 सर्वश्रेष्ठ क्षे.प्र. तथा स.क्षे.प्र. की फोटो सहित विवरण वेबसाईट पर अपलोड कराया जायेगा।

उपरोक्त समस्त मासिक विवरण को क्षेत्रीय स्तर पर संकलित रखा जायेगा तथा समेकित विवरण का उपयोग वार्षिक पुरूस्कार समारोह (जिसके पूर्वानुसार आयोजन का अनुमोदन निदेशक मण्डल द्वारा प्रदान किया गया है तथा क्षेत्रों को सूचित है) हेतु क्षेत्रीय समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया से मुख्यालय प्रेषित किये जायेंगे। प्राप्त वार्षिक विवरण पर पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार चयनोपरान्त वार्षिक पुरुस्कार कार्यक्रम में प्रशंसा पत्र/प्रमाण पत्र, जिनको सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी की वैयक्तिक पत्रावली पर भी रखा जाना निर्धारित है, तथा नकद पुरुस्कार/उपहार देकर मंच से सम्मानित किया जाता है। यह कार्यक्रम पूर्व में निगम के स्थापना दिवस 1 जून को आयोजित किया जाता रहा है तथा उक्त सम्बन्ध में कार्य पूर्व से ही आवंटित है तथा सम्बन्धित शाखा द्वारा निर्धरित प्रक्रिया ससमय पूर्ण करानी होगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage