जिन्होंने श्रीराम भक्तों को भूना, कर दो उनका ईवीएम सूना : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और भाजपा के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने जनता से साफ शब्दों में अपील करते हुए कहा कि ‘जिन्होंने रामभक्तों को भूना, कर दो उनका ईवीएम सूना’। उनको वोट ना देकर उनकी झोली को खाली कर दिया जाए और उन्हें सरकार बनाने का मौका किसी भी कीमत पर ना दिया जाए। उन्होंने कहा कि पहले अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी हमारा मजाक उडा़ते थे कहते थे, रामलला हम आयेंगे मंदिर यहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे। मोदी-योगी जी के नेतृत्व में भव्य मंदिर भी बन रहा है और अयोध्या में दिव्य दोपोत्सव भी मनाया जा रहा है।

शुक्रवार को अम्बेडकर नगर की आलापुर, प्रतापगढ़ की विश्वनाथगंज में सभा तथा बाराबंकी में रोड़ शो के दौरान सपा पर तीखा निशाना साधते हुए  केंद्रीय मंत्री ने ये बातें कही। उन्होंने आगे फिर सपा की पूर्व सरकार की खामियां गिनाते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में बहू-बेटी का, व्यापारियों का, आम नागरिकों का सुकून से जीना मुश्किल था। वहीं योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार के सुशासन को बताते हुए उन्होंने कहा कि हमने 5 सालों में उत्तर प्रदेश को भयमुक्त किया है। मुजफ्फरनगर से मऊ तक के दंगों के दोषियों पर कार्यवाई करके योगी जी ने एक नए यू॰पी॰ की नींव रखी है।

यही नहीं, अनुराग ठाकुर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 300 यूनिट बिजली फ्री देने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा सपा सरकार में बिजली की तारें कपड़े सुखाने के काम में आती थीं। उन्होंने कहा जो महीने में 300 घंटे बिजली नहीं दे पाए वो 300 यूनिट बिजली मुफ़्त देने की बात करते हैं। उनकी सरकार में बिजली आती नहीं थी, हमारे में जाती नहीं है, हममें और उनमें यही फ़र्क है। बीजेपी की मोदी-योगी सरकार में गांवों में 20-20 घंटे बिजली बिना किसी बांधा के आ रहीं है। सिंचाई के लिए हम मुफ्त बिजली देने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार में 59 नए मेडिकल कॉलेज हमने बनवाए हैं। पहले केवल 15 मेडिकल कॉलेज पूरे प्रदेश में थे। आयुष्मान भारत योजना के तहत हमने 5 लाख रूपये तक का ईलाज मुफ्त किया है। आने वाले 5 सालो में प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज और आधुनिक अस्पताल होगा। भाजपा जो कहती है वह करती है।

सपा प्रमुख पर क्रिकेट के अंदाज में चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री में कहा कि अखिलेश यादव से 2017 में हाफ़ सैंचुरी तो लगी नहीं इनसे। अब यही सपाई सैंचुरी लगाने की बात कर रहे हैं। अखिलेश पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा कि बैकफुट पर रहने वाले अखिलेश तो करहल में ही हिट-विकेट हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
btnimage