केशव मौर्य के समक्ष विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने बीजेपी की ली सदस्यता

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व तिंदवारी (बांदा) से पूर्व विधायक दलजीत सिंह, समाजवादी पार्टी की मऊरानीपुर (झांसी) से पूर्व विधायक रश्मि आर्या, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री, झांसी-चित्रकूट मण्डल जोनल कोआर्डिनेटर व बबेरू (बांदा) से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजमोहन सिंह कुशवाहा, जनवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्येन्द्र चौहान तथा समाजवादी पार्टी से कायमगंज (फर्रूखाबाद) से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. सुरभि ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केशव मौर्य ने पट्का पहनाकर सभी नवागन्तुकों का भाजपा परिवार में स्वागत किया।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष व जॉइनिंग कमिटी के सदस्य दयाशंकर सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी भी उपस्थित रहे।








