उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी का कार्यालय स्थानान्तरित

उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी कार्यालय को 16, ए0पी0 सेन रोड, भवन सप्तम तल मण्डी परिषद भवन लखनऊ-226001 में स्थानान्तरित कर दिया गया है। उ0प्र0 राज्य एड्स सोसाइटी परियोजना निदेशक अनीता सी0 मेश्राम ने आज यह जानकारी दी।

अनीता सी0 मेश्राम ने बताया कि चतुर्थ तल, ए-ब्लाक, पिकप भवन, विभूति खण्ड गोमती नगर लखनऊ-226010 स्थित उ0प्र0 राज्य एड्स सोसाइटी के कार्यालय को 16, ए0पी0 सेन रोड भवन, सप्तम तल मण्डी परिषद भवन में स्थानान्तरित कर दिया गया है। उन्होंने कार्यालय स्थानान्तरण के सम्बंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि वर्तमान से सोसाइटी से सम्बंधित समस्त पत्राचार सोसाइटी कार्यालय के नवीन पते पर प्रेषित किया जाय।

Related Articles

Back to top button
btnimage