लोकमंगल दिवस में महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया जनता की शिकायतों का निस्तारण

नवंबर माह के तृतीय मंगलवार को लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 5 और जोन 6 में किया गया. जिसमें लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
कृष्णानगर निवासी नारायण पाण्डेय ने महापौर संयुक्ता भाटिया को बताया 4 माह पूर्व उनके द्वारा गाय के 10 बछड़ो को छुड़ाया गया था, उनको कान्हा उपवन में भिजवाने की कृपा करें, जिसपर महापौर ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को बछड़ो को कान्हा उपवन में भेजने के लिए निर्देशित किया।
विष्णुलोक कॉलोनी निवासी जे०पी० सिंह ने महापौर संयुक्ता भाटिया को बताया कि कॉलोनी के 3 पार्कों की हालत खराब हो गयी है, जिसमे कोई माली कार्य नही करता है, जिसपर महापौर ने उद्यान अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
दौलतगंज निवासी अभिषेक शुक्ला ने महापौर संयुक्ता भाटिया को बताया कि उनके घर का गृहकर ज्यादा आ गया है, जिसपर महापौर संयुक्ता भाटिया ने जोनल अधिकारी को गृहकर की जांच करने के लिए निर्देशित किया।
आलमनगर वार्ड के न्यू पारा में विष्णुपुरम निवासी कृष्ण चंद्र ने महापौर संयुक्ता भाटिया को बताया कि उनके घर के सामने की सड़क वर्षो से बहुत खराब है, बच्चे गिर जाते है जिसपर महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर अभियंता को तत्काल सड़क बनाने के लिए निर्देशित किया।
इस दौरान कुल 87 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमे अभियंत्रण की 20, कर विभाग की 26, स्वास्थ्य की 12,  मार्गप्रकाश की 6, जलकल की 10 अतिक्रमण की 06 एवं उद्यान की 2, पशुचिकित्सा अधिकारी की 02 एवं अन्य की 3 शिकायत पंजीकृत की गयी।
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त राकेश यादव, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, कौशलेंद्र द्विवेदी, सुधीर मिश्रा, श्रवण नायक, गिरीश मिश्रा, राम नरेश रावत, रेखा भटनागर, संतोष राय, अन्नू मिश्रा, रेखा सिंग, मुख्य अभियंता महेश वर्मा के साथ सम्बंधित जोनल अधिकारी के जोनल अधिकारी एवं उक्त जोन के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
btnimage