बलिया के पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बलिया के पूर्व भाजपा विधायक राम इकबाल सिंह ने भेंट कर समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।

इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविन्द चौधरी, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधायक सनातन पाण्डेय, बलिया के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव आदि उपस्थित रहे।

राम इकबाल सिंह चिलकहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। अपने दर्जनों साथियों के साथ वे समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
btnimage