उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक 27 दिसम्बर को

राज्य परिवहन प्राधिकरण, उत्तर प्रदेश की बैठक 27 दिसम्बर, 2021 को अपरान्ह 04ः30 बजे से कार्यालय परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश, टेहरी कोठी, महात्मा गांधी मार्ग, लखनऊ में आहूत की गयी है।
इस बैठक में परमिट सम्बंधी आवेदन पत्रों, परमिटों के नवीनीकरण एवं हस्तान्तरण हेतु प्रस्तुत आवेदन पत्रों एवं अन्य तात्कालिक प्रकरणों पर विचार किया जायेगा। सम्बंधित व्यक्ति स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह जानकारी राज्य परिवहन प्राधिकरण की सचिव ममता शर्मा ने दी।








