बीजेपी कार्यालय में दीप जलाकर ‘‘दिव्य काशी-भव्यकाशी‘‘ को महोत्सव के रूप में मनाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के साथ ही देश व प्रदेश के शिवालयों में रूद्राभिषेक हुआ तथा सायंकाल जनमानस ने अपने घरों व आस-पास के देवालयों में दीप प्रज्ज्वलित कर दिव्य और भव्य काशी की छटा से कण-कण को आलोकित कर दिया।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर प्रदेश के जनमानस ने दीपक जलाकर अपने घरों में भगवान शिव का पूजन किया। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में स्थित देवालय में सुबह से भजन कीर्तन प्रारम्भ हुआ और सायंकाल मंदिरों के साथ कार्यालय परिसर में दीप जलाकर ‘‘दिव्य काशी-भव्यकाशी‘‘ को महोत्सव के रूप में मनाया गया। काशी धाम की दिव्य अलौकिक छटा के साथ ही राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में आम जनमानस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी अपने घरों, मंदिरों, धर्म स्थलों पर दीप जलाकर बाबा विश्वनाथ को नमन कर पूजा अर्चना की।

इस कालजयी अवसर को ऐतिहासिक एवं अभूतपूर्व बनाने के लिए पार्टी आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ‘दिव्य काशी-भव्य काशी‘ का संदेश लेकर जाएगी। सभी जन-प्रतिनिधि आगामी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश के सभी 27700 शक्तिकेन्द्रों में शिवालय तथा प्रमुख मठ मंदिरों में व्यवस्थित रूप से स्क्रीन लगा कर आज अभूतपूर्व कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ। जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं, प्रबुद्धजनों, पुजारियों, महंतो तथा साधु-संतो के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में ‘‘दिव्य काशी-भव्यकाशी‘‘ पर साहित्य भी दिया गया और धर्माचार्यों एवं साधु-संतो को पार्टी द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage