मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने SGPGIMS की 95वीं शासी निकाय की बैठक की

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान की 95वीं शासी निकाय की बैठक आयोजित की गयी।

बैठक के दौरान संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गौरव अग्रवाल द्वारा अस्पताल से सम्बन्धित व संयुक्त निदेशक प्रो0 रजनीश कुमार सिंह द्वारा प्रशासनिक कैडर से सम्बन्धित एजेण्डा का प्रस्तुतीकरण किया गया। संस्थान के गैर शैक्षणिक संवर्गों के पुर्नगठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कुल 27 संवर्ग के कैडर पुर्नगठन पर चर्चा की गयी।

अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सवंर्ग पुर्नगठन के सम्बन्ध उपयोगी सुझाव व परामर्श दिये, जिससे संवर्ग पुर्नगठन को और बेहतर बनाया जा सके। बैठक के दौरान गहन और विचार-विमर्श के उपरान्त पुर्नगठन के सम्बन्ध में सैद्धान्तिक सहमति भी प्रदान की गयी। उन्होंने बताया कि यह संवर्ग पुर्नगठन काफी हद तक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान  संस्थान, नई दिल्ली के समतुल्य है और उससे कहीं अधिक किफायती  है। कैडर के पदों की गुणवत्ता को बढ़ाते हुए वित्तीय अनुशासन अपनाते हुए इसे वित्त विभाग की सहमति के लिए प्रेषित करने के निर्देश भी दिये गये।

बैठक में प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार, विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा शुभ्रा सक्सेना, निदेशक एसजीपीजीआई प्रो0 आर0के0 धीमन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसजीपीजीआई प्रो0 गौरव अग्रवाल, संयुक्त निदेशक प्रशासन प्रो0 रजनीश कुमार सिंह, कार्यकारी कुल सचिव प्रो0 अफजल अजीम सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे। बैठक अत्यन्त सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Related Articles

Back to top button
btnimage