अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महन्त कन्हैया दास के निधन, योगी ने किया शोक व्यक्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महन्त कन्हैया दास जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

जारी अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महन्त कन्हैया दास जी के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। महन्त जी ने विभिन्न आध्यात्मिक एवं धार्मिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। उनके निधन से पूरा धर्म परिवार शोकाकुल है।

मुख्यमंत्री योगी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए महन्त कन्हैया दास के अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button
btnimage