Lucknow: जिला सर्विलान्स अधिकारी और जिला स्वास्थ्य शिक्षा ने विभिन्न क्षेत्र का किया निरीक्षण

आज 18 नवंबर को मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ के निर्देशानुसार डा0 मिलिन्द वर्द्धन, जिला सर्विलान्स अधिकारी, लखनऊ एवं योगेश चन्द्र रघुवंशी जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी, लखनऊ, द्वारा बटहा सबोली क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। स्थानीय लोगों से जानकारी लेने पर बताया गया कि वहॉ पर वर्तमान में कोई भी व्यक्ति उल्टी-दस्त से पीडित नहीं है। कुछ दिनों पूर्व कुछ डायरिया एवं उल्टी दस्त के रोगी पाये गये, जो वर्तमान में स्वस्थ है।
नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज, लखनऊ की अधीक्षिका को क्षेत्रीय ए0एन0एम0 एवं आशा के माध्यम से घर-घर का सघन भ्रमण कर ओ0आर0एस0 पैकेट, जिंक, क्लोरीन की गोलियों वितरित करने तथा क्षेत्रवासियों को पानी को उबाल कर पीने हेतु स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।
आज 18.11.2021 को नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अलीगंज, लखनऊ के क्षेत्रान्तर्गत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रहीमनगर, लखनऊ की टीम द्वारा 135 घरों का सर्वेक्षण किया गया तथा ओ0आर0एस0 पैकेट, जिंक एवं क्लोरीन गोलियों का वितरण किया गया।
नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रहीमनगर, लखनऊ डा0 मृदुल सिंह को निर्देशित किया गया कि प्रभावित क्षेत्र में प्रतिदिन स्वंय उपस्थित होकर ए0एन0एम0 एवं आशा के माध्यम से क्षेत्र का सघन सर्वेक्षण कराते हुए लक्षणयुक्त मरीजांे को औषधियां वितरित करने एंव स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अतिरिक्त नगर निगम, लखनऊ को क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुदृढ करने एवं जल संस्थान, लखनऊ को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु सूचित किया गया।







